
परेड ग्राउंड की मौजूदा स्थिति

परेड ग्राउंड की मौजूदा स्थिति

परेड ग्राउंड की मौजूदा स्थिति

परेड ग्राउंड की मौजूदा स्थिति
परेड ग्राउंड का कायाकल्प
प्रस्तावित परेड ग्राउंड क्षेत्र


परेड ग्राउण्ड, देहरादून का सबसे पुराना मैदान है। यह मैदान घण्टाघर से लगभग 500मीटर की दूरी पर स्थित है। इस मैदान पर स्वतन्त्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस समारोह , माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार तथा देश/प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं के सार्वजनिक भाषण आयोजित किए जाते हैं। इस मैदान में द्रशहरा पर्व पर मेला तथा समय-समय पर अन्य मेले भी आयोजित किए जाते हैं।
इस मैदान के एक भाग में खेल विभाग का कार्यालय है। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अन्तर्गत इस मैदान का विकास किया जाना प्रस्तावित है। गांधी पार्क तथा परेड ग्राउण्ड के बीच में वर्तमान सड़क को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया जाएगा और इस पर पैदल मार्ग का विकास किया जाएगा। इस तरह गांधी पार्क और परेड ग्राउण्ड को जोड़ दिया जाएगा।
विशेषताएं
- परेड ग्राउण्ड को हरे-भरे मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा।
- इसमें साईकल ट्रैक का निर्माण किया जाएगा।
- विक्रेताओं के लिए दुकानों का निर्माण किया जाएगा।
- आम जन के बैठने के लिए बेंच इत्यादि का प्राविधान किया जाएगा।
- इस मैदान में स्मार्ट टाॅयलेट का निर्माण किया जाएगा।
- इस मैदान में वाॅटर एटीएम भी लगाए जाएंगे।
- वी0आई0पी स्टेज का भी इस मैदान में निर्माण किया जाएगा।
डी0पी0आर की कुल लागत रु 23.63 करोड है।